युवा कला मंडल भयाड़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

युवा कला मंडल भयाड़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh

 आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वें पावन स्वतंत्रता दिवस के दिन युवा कला मंडल भयाड़ जिला हमीरपुर तहसील भोरंज द्वारा हर साल की तरह छठवां रक्तदान शिविर आयोजन किया गया और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देकर स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार मनाया गया जिसमें 100+ से अधिक युवाओं, बहनों, बुजुर्गों, माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 50 यूनिट रक्तदान किया , देश के वीर सपूतों को एक अनोखे अंदाज में रक्तदान शिविर में भाग लेकर श्रद्धांजलि दी | 

आजादी के पावन महोत्सव पर हमारे रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर शामिल हुए, हमारे शहीद जवानों ,

शहीद दिनेश कुमार ( गांव भयाड़) 

शहीद उत्तम चंद ( गांव भयाड़)

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा (गांव शेर)

शहीद अजय कुमार (गांव बल्ह)

शहीद अंकुश ठाकुर ( गांव कड़ोता)

शहीद कमल देव ( गांव लग मानवी)

को श्रद्धांजलि दी गई |

युवा कला मंडल भयाड़ के सहयोगी संगठन आस्था मोटिवेशनल ग्रुप, प्रगतिशील मंच और भयाड़ गांव के समाजसेवियों ने पूर्ण सहयोग किया। 

युवा कला मंडल भयाड़ ,स्वास्थ्य विभाग PHC भयाड़, डॉक्टर राधाकृष्णन गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, रैड क्रॉस सोसाइटी,डीसी महोदय हमीरपुर,सीएमओ हमीरपुर ,सभी वोलेंटियर्स दूर नजदीक से आए ब्लड डोनर्स का तहे दिल से धन्यवाद करता है , आप सभी बधाई के पात्र है 🙏🇮🇳🎉

युवा कला मंडल भयाड़ आप सभी सहयोगीयों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है आप यूं ही देश की सेवा में अपना योगदान देते रहे और युवाओं को अन्य नेगेटिव चीजों से दूर रखने में हमारा सहयोग करें ।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता