ककरोहल में मनाया स्वंतत्रता दिवस
ककरोहल में मनाया स्वंतत्रता दिवस
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज भोरंज उपमंडल की ग्राम सुधार सभा गांव ककरोहल में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर बड़ी ही धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस मौके पर देश की शान तिरंगे को फहरा कर फूल पुष्प अर्पित किए गए ! गांव में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर, हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए लड़े गए संघर्षों की याद दिलाता है। यह दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है।
कार्यक्रम में ग्राम सुधार सभा के प्रधान देश राज, सचिव गुलाब सिंह, सेना से सेवानिवृत्त श्री रेलू राम जी, श्री विधि चंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे! सभा के सभी सदस्यों, अमर नाथ, मनोहर लाल , सुरजीत कुमार , विनोद कुमार, अंजय कुमार, जय गोपाल, राकेश कुमार , कमलेश कुमार, वनीता कुमारी, नेहा, पलक, सभी ने इस कार्यक्रम में मिलजुल कर भाग लिया।

Comments
Post a Comment