कांग्रेस सरकार महिला विरोधी:- कमलेश कुमारी

 कांग्रेस सरकार महिला विरोधी:- कमलेश कुमारी


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कांग्रेस सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुन-चुन कर महिला कर्मचारियों के दूर दराज के क्षेत्रों में स्थानांतरण किए और उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। बीपीएल में चयनित महिलाओं क़ो केंद्र और प्रदेश सरकारें असंख्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर निर्धन परिबारों क़ो आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करती हैं। बीपीएल सर्वे की नियमावली के अनुसार लगभग 90% निर्धन परिवार बीपीएल सूची से बाहर हो गए। इस छंटनी से सबसे अधिक नुकसान महिला वर्ग क़ो हुआ । 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं से कांग्रेस के नेताओं ने झूठ बोल कर वोट तो ले लिए लेकिन अब अपना वायदा नहीं निभा रहे हैं। पशु पालन और खेती वाड़ी करने वाली काम काजी महिलाएं दूध और गोवर सरकार क़ो बेच कर स्वावलम्बी बनने की राह देख रही हैं। मनरेगा में काम करने बाली और अन्य असंगठित क्षेत्र में काम करने बाली कामगार महिलाओं क़ो गत 30 महीनों से किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। कामगार कल्याण बोर्ड की कार्य प्रणाली से कामगार महिलाएं बुरी तरह प्रभाबित हुई हैं। उनके अध्ययनरत बच्चों की छात्रवृति बंद हो गई है। महिलाओं क़ो प्रशव के समय मिलने बाली सहायता राशि भी नहीं मिल रही है। न बेटी की शादी पर 51000 रूपये मिल रहे हैं और न ही गंभीर बीमारी के मौक़े पर एक लाख से चार लाख तक की चिकित्सा सहायता उपलवद्ध हो रही है। कामगार महिलाएं बड़े निर्धन परिवारों से सम्बन्ध रखती हैं और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। कामगार कल्याण बोर्ड मजदूरों के परिवारों क़ो शिक्षा, चिकित्सा और अनेक अन्य क्षेत्रों में सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रहा था लेकिन कांग्रेस पार्टी की सम्बेदनहीन सरकार ने हिमाचल प्रदेश की कामगार महिलाओं का यह सहारा भी छीन लिया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि पता नहीं कामगार कल्याण बोर्ड में लेबर सेस के रूप में जमा करोड़ों रूपये सरकार ने कहाँ रख दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंद्र सिंह सुखू क़ो चेताबनी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्धन परिवारों की कामगार महिलाएं कांग्रेस क़ो कभी भी माफ नहीं करेंगी। कांग्रेस ने गरीव मजदूरों क़ो कुछ लाभ देना तो दूर जो सुबिधा कामगार कल्याण बोर्ड दे रहा था उसे भी बंद कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता