लगमनवीं में पानी की समस्या को किया जाए दूर - केशव कौशल

 लगमनवीं में पानी की समस्या को किया जाए दूर - केशव कौशल


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता केशव कौशल ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने जो लदरौर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को पीने के पानी की समस्या का प्रावधान करके पेयजल योजना निर्माण कार्य के लिए साइट चिन्हित की है उसके लिए विधायक सुरेश कुमार का धन्यवाद किया। इसके अलावा इन्होंने कहा कि लगमनवीं पेयजल योजना को भी ध्यान में रखा जाए क्योंकि लगमनवीं पेयजल योजना 1982 में बनी थी उसे समय गांव की आबादी कम थी और अब आबादी बढ़ गई है वह पीने के पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है अतः इन्होंने भोरंज विधायक से निवेदन किया कि लगमनवीं पेयजल योजना को भी बड़ा बनाया जाए। इसके अलावा इन्होंने एक और मांग रखी कि लगमनवीं पंचायत में हरिजन बस्ती है उस हरिजन बस्ती को आने-जाने के लिए रस्ते की कोई सुविधा नहीं है अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे सड़क तक पहुंचाने के लिए पालकी व कंधों का सहारा लेना पड़ता है। इन्होंने भोरंज विधायक से आग्रह किया की लोक निर्माण विभाग द्वारा इस बस्ती के लिए रोड का निर्माण किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता