युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब की बहनों ने पुलिस कर्मियों और अस्पताल कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब की बहनों ने पुलिस कर्मियों और अस्पताल कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार से सम्मानित युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब के प्रधान राजन शर्मा द्वारा एक नंई पहल की गई उन्होंने अपने युवक मण्डल की बहनों के साथ मिलकर रक्षाबंधन पर्व को अस्पताल व पुलिस स्टेशन में जाकर वहां के कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधें।
राष्ट्रीय युवा पुरूस्कार से सम्मानित राजन शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी और अस्पताल में डाक्टर दिन रात हमारी रक्षा के लिए खड़े रहते है, सरहद पर फौजी भाई हमारी रक्षा के लिए दिन रात खड़े रहते हैं , हमारा भी फ़र्ज़ बनता है , इसीलिए आज हमारे युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब की बहनों ने सिविल अस्पताल भोरंज, पुलिस स्टेशन भोरंज जाकर वहां उपस्थित कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधे।
राजन ने कहा कि हम इन सब की दिर्घायु की कामना करते हैं , इन सब की बजह से हम सुरक्षित हैं स्वस्थ हैं। इस अवसर पर युवक मण्डल बधानी नोडल क्लब के प्रधान राजन शर्मा, बहनों में सोनिया, शानवी, गौरी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment