आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांचा बच्चों का स्वास्थ्य।

 

आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जांचा बच्चों का स्वास्थ्य।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना भोरंज के आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

सिविल अस्पताल भोरंज के आई स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. चंद्रकांत पंड़ित व डॉ. मिनीक्षी ने बच्चों की जांच की तथा माताओं को स्वास्थ्य के बारे में जगारूक किया। इस दौरान डॉ. चंद्रकांत पंड़ित ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना माताओं की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है तथा उनका घरों में अहंम रोल रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गएर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बच्चों को बीमारियों से बचाने के सार्थक साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत शून्य से 18 वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इससे बच्चों की बीमारयों का पता चलता है और बडे अस्पताल में स्वास्थ्य की सुविधा मिलती है। उन्होंने माताओं के आहंवान किया कि बच्चों को स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच करवाएं तथा बीमार होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र उपचार करवाएं। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार युक्त भोेेजन देने तथा मोबाइल फोन से दूर रखने का सुझाब दिया। जाचं में आंगनबाड़ी परिक्षेत्र में आने वाले सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए तथा उनका स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट स्वाति शर्मा, एएनएम बिंदु, सावित्री देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, माया देवी सहायिका, किरण कुमारी, सपना शर्मा, शीतला देवी, शीला देवी, प्ररेणा शर्मा, सोनिका, नितिका, शीला, शालिनी, ईरा, अभिनव, वंश गौत्तम, खुशी, कनिका कुमारी, पंकज रतन व अन्य उपस्थित रहे।

फोटो- आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए चिकित्सक।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता