महिला पतंजलि योग समिति हमीरपुर ने मनाया जड़ी बूटी दिवस
महिला पतंजलि योग समिति हमीरपुर ने मनाया जड़ी बूटी दिवस
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज दिनांक 04/08/2025 को महिला पतंजलि योग समिति हमीरपुर द्वारा श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी के जन्म दिवस पर जड़ी बूटी दिवस समारोह मनाया गया। जड़ी बूटी दिवस पर अनेक प्रकार के पौधे श्रीमति कमलेश कुमारी पूर्व विधायक भोरंज द्वारा गांव सम्मू तहसील भोरंज में आवंटित किए गए। जड़ी बूटी दिवस में जिला प्रभारी हेमा शर्मा, महामंत्री अल्का ठाकुर, संगठन मंत्री शशि शर्मा, यज्ञ प्रभारी कुशुम ठाकुर, तहसील प्रभारी आशु ठाकुर और महामंत्री शंकरी देवी शामिल रहीं। पूर्व विधायक द्वारा महिला पतंजलि योग समिति की बहुत तारीफ़ की गई और कहा गया कि महिला पतंजलि समाज के उत्थान के लिए योग के साथ साथ अपनी संस्कृति को संजो कर रखने के लिए बहुत सराहनीय कार्य कर रहीं हैं। आचार्य जी के जन्म दिवस के उपल्क्ष में हवन यज्ञ भी किया गया।

Comments
Post a Comment