प्राकृतिक खेती पर दस दिवसीय जागरुकता शिविर सम्पन्न:-- रीना राणा

 प्राकृतिक खेती पर दस दिवसीय जागरुकता शिविर सम्पन्न:-- रीना राणा 

राष्ट्रिय आजीविका मिशन के तहत सी आर पी रीना राणा के तत्वाधान में शिविरों का हुआ आयोजन 



जिला कुल्लू के ब्लॉक निरमंड के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत निथर , देहरा, लोट, शिल्ही, दुराह , में खंड विकास अधिकारी निरमंड के निर्देशानुसार नेशनल रुरल लाइवहुड मिशन के सौजन्य से राष्ट्रिय आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक निरमंड से जुड़ीं सी आर पी रीना राणा के तत्वाधान में उपरोक्त ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया 

जिसमें रीना राणा ने ग्रामीण महिलाओं को प्राकृतिक खेती ब पशु पालन बारे महिलाओं को जागरुक किया 

रीना राणा ने बताया कि पशु स्वस्थ और पशु स्वच्छता पर पशुपालक बल दें ताकि पशु निरोग और स्वस्थ रह सके दुधारू पशु यदि स्वस्थ होगा तो दूध की मात्रा में इजाफा होगा 

रीना राणा ने बताया कि महिलाएं प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़े ताकि खेतों से होने वाली पैदावार पोषक हो

इस अवसर पर समापन के दौरान 

रीना राणा के साथ सचिव प्रोमिला, अंजना कुमारी, दयावंती, शकुंतला देवी, सत्य देवी, रोशनी देवी इत्यादि महिलाएं उपस्थित रहीं

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता