बैलग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 बैलग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



Him View- Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल के गांव बैलग में आज ग्राम सुधार सभा बैलग ने हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में सुधार सभा ने झंडा फहराया और शहीदों को याद किया। इस कार्यक्रम में सूबेदार प्रेम सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

ग्राम सुधार सभा बैलग के अध्यक्ष कैप्टन राकेश कुमार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और बताया की देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए हमने लंबा संघर्ष किया। अपना पूरा जीवन, पूरी जवानी आजादी को पाने में झोंक दी। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डे, ,राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा।

इस मोके पर कैप्टन बलदेव सिंह, विक्रम सिंह, विपिन कुमार, कैप्टन दिल राम, कैप्टन रंजीत सिंह, आगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी, सूबेदार प्रेम सिंह, मेहर सिंह, नसीब सिंह, अधिवक्ता दिनेश संधू, सतिंदर सिंह, रविश ठाकुर, सुरेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।




Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता