हिमाचल प्रदेश टीजीटी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार।


हिमाचल प्रदेश टीजीटी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

हिमाचल प्रदेश टीजीटी आर्ट्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने टीजीटी अध्यापकों को प्रवक्ता स्कूल न्यू पर उनके पसंदीगा स्कूलों में तैनाती दी है। इससे विशेष की महिला अध्यापिकाओं को बाहर जाने से राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से टीजीटी अध्यापक लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सरकार ने पहली बार हिमाचल प्रदेश में टीजीटी को पदोन्नति पर मनपसंद स्टेशन दिए हैं। इससे प्रदेश के टीजीटी वर्ग सरकार व शिक्षा विभाग के कार्य से गदगद हैं और 642 टीजीटी ने पदोन्नत होकर प्रवक्ता स्कूल न्यू के रूप में स्कूलों में ज्वाईंन करना शुरू कर दिया है। कौशल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, निदेशक आशीष कोहली व शिक्षा विभाग की टीम ने पदोन्नति कार्य में सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में टीजीटी कैडर सबसे बड़ा कैडर है और शिक्षण कार्य में सराहनीय कार्य कर शिक्षा में गुणात्मक सुधार का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग मुख्याध्यापक की पदोन्नति के लिए भी दिनरात कार्य कर रहा है। इससे अध्यापकों में मुख्याध्यापक पदोन्नति का इंतजार हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्याध्यापक पदोन्नति की लिस्ट जल्द से जल्द निकाली जाए ताकि अगस्त माह में सेवारत हो रहे अध्यापकों को भी मुख्याध्यापक की पदोन्नति का लाभ मिल सकें

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता