12 सितंबर तक बंद रहेगी लंबलू-कैहरवीं सड़क

12 सितंबर तक बंद रहेगी लंबलू-कैहरवीं सड़क



हमीरपुर 14 अगस्त। पीएमजीएसवाई के तृतीय चरण में अपग्रेड की जा रही हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सड़क पर लंबलू और कैहरवीं के बीच के हिस्से पर यातायात 12 सितंबर तक बंद किया गया है।

 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से नुहाड़ा, डुगली और डबरेड़ा होते हुए कैहरवीं चौक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, भोरंज से हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहन कैहरवीं चौक से झनिक्कर-ताल वाया बढार सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता