भोरंज विद्युत उपमंडल कार्यालय की छत से टपक रहा पानी।

 भोरंज विद्युत उपमंडल कार्यालय की छत से टपक रहा पानी।

खौफ के साये में ड्यूटी दे रहे कर्मचारी।


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

विद्युत सब डीविजन भोरंज के कार्यालय भवन की जर्जर हालत के चलते इसकी ऊपर वाली मंजिल तो पिछले साल ही कर्मचारियों ने छोड़ दी थी और किराए के भवन में शरण ली थी लेकिन निचली मंजिल में कुछ कर्मचारी कार्य का निर्वाहन कर रहे थे लेकिन अब तो निचली मंजिल में भी पानी टपक रहा है और उसमें पानी सभी कमरों में ना फैले तो जगह जगह बाल्टियां रखनी पड़ रही है और पानी बाहर फेकना पड़ रहा है गौर है कि पूरे भोरंज क्षेत्र की विद्युत सप्लाई का कंट्रोल इसी निचली मंजिल से होता है और यहां पर कर्मचारियों की नाईट ड्यूटी भी होती है लेकिन पूरा भवन जर्जर है और कर्मचारी खोफ के साये में ड्यूटी देने को मजबूर है। करिवन एक साल पहले इस भवन की ऊपरी मंजिल की पौडीयो की मुरमत के लिए पैसा आया था लेकिन जैसे ही मुरमत का काम शुरू किया तो पूरा वहां हिलने लगा जिसके चलते कार्य बंद कर दिया गया और तब से इस भवन की कोई सुध नही ले रहा है।

इस बारे एसडीओ विद्युत विभाग भोरंज वीरेन्द्र कुमार का कहना है कि एक्सन बड़सर द्वारा इस भवन की रिपेरिंग का एस्टीमेट भेजा गया है और जैसे ही बजट आता है रिपेयर का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता