तीन नए चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए किया भोरंज विधायक सुरेश कुमार का धन्यवाद

 तीन नए चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए किया भोरंज विधायक सुरेश कुमार का धन्यवाद


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज सिविल अस्पताल में तीन नए चिकित्सा अधिकारियों (ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा बाल रोग विशेषज्ञ) की नियुक्ति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता केशव कौशल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार व्यक्त किया है।  

इन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक सराहनीय कदम है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर सुधरेगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।इसके साथ ही इन्होंने विधायक से निवेदन किया कि रत्न भूमि अस्पताल मनवीं में पाइल्स डॉक्टर की भी जल्द तैनाती की जाए। इस अस्पताल में बबासीर के डॉक्टर का पद रिक्त पड़ा है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता