प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग दुखी : गुरदीप दुबे

 प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग दुखी : गुरदीप दुबे 



 राष्ट्रिय अवॉर्ड से सम्मानित हमीरपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी ब पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गुरदीप दुबे  ने आज हमीरपुर में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में सुक्खू सरकार बनी है तब से प्रदेश का पतन शुरू हो गया है प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं भाई भतीजावाद चरम सीमा पर है और यह सरकार कांग्रेस सरकार नहीं बल्कि मित्रों की सरकार बनकर रह गई है ,

 आम गरीब लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं मुख्यमंत्री की जो मित्रमंडली है उनके कहने पर ही सरकार चल रही है , स्वयं कोई भी फैसला लेने से पहले मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंग सुक्खू मित्रों की ही सुन रहे हैं जनता ब आम कार्यकर्ता की तरफ कोई ध्यान नहीं है जिस कारण अब कांग्रेस सरकार से आम कर्मठ कार्यकर्ता भी तंग आ चुका है

 गुरदीप दुबे ने कहा कि 

 प्रदेश की जनता से झूठी घोषणाएं कर सत्ता में काबिज हुई प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का हर वर्ग हताश निराश और दुखी है लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनावों में देखने मिल जाएगा दुबे ने कहा कि प्रदेश की अधिकतर सड़के जानलेवा बनी हुई है आम जनता ब वाहन चालक प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं सुक्खू सरकार केबल अपनी मित्रमंडली के विकास में ही लगे हुए हैं उन्हीं को काम दिए जा रहे हैं और चुनिंदा चहेतों को मालामाल किया जा रहा है आम जनता को कोई नहीं पूछ रहा जोकि दुखद विषय है  

दुबे ने कहा कि प्रदेश की सड़कों की खस्ताहालत देखकर अब लोगों को पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की याद आ रही है क्योंकि जितनी बार भी प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री रहे प्रदेश की सड़कों पर खड्डे या सड़कें खस्ताहालत नहीं देखी गई तभी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सड़कों बाला मुख्यमंत्री के नाम से भी जाना जाता है 

गुरदीप दुबे ने कहा कि 

कांग्रेस की कथनी और करनी में भारी अंतर है लेकिन यह अंतर अभी सता के नशे में मदहोश सुखू सरकार उनके मंत्रियों ब विधायकों को नहीं दिख रहा जिस कारण जनता में भारी रोष व्याप्त है दुबे ने कहा आम गरीब आदमी की कोई सुनबाई नहीं हो रही जब अपने कामों को लेकर सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो विभाग का कहना होता है कि अभी बजट ही नहीं आया है 

गुरदीप दुबे ने सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 

प्रदेश कांग्रेस सरकार यह स्पष्ट करे कि आज तक प्रदेश के कितने यूबा बेरोजगारों को सरकार ने सरकारी नौकरियां दी कितनी महिलाओं के खाता में 1500 रुपए डाले गए दुबे ने कांग्रेस सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया है उन्होंने कहा कि चुनावों के समय वर्तमान कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की भोली भाली गरीब महिलाओं से वायदा किया था

 कि उन्हें सरकार बनते ही पंद्रह सौ रुपए प्रत्येक महिला को उनके खाता में दिए जाएंगे लेकिन आज तक किसी भी महिला को पंद्रह सौ रुपए नहीं मिले जिस कारण ग्रामीण महिलाओं में भी भारी रोष व्याप्त है 

गुरदीप दुबे ने कहा कि हमीरपुर में कई विभागों में कई वर्षों से खाली पद चल रहे है लेकिन पद भरने के की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं जोकि चिंताजनक है 

गुरदीप दुबे ने कांग्रेस सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बजट का रोना रोकर जनता को बेबकूफ बनाने का काम कर रही है उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग या जल शक्ति विभाग में कार्य कर चुके कई ठेकेदारों के पैसे अभी तक नहीं मिल रहे हैं

 जबकि जो विधायक या सरकार के चहेते हैं उन पर सरकार पूरी मेहरबान है उन्हें काम भी मिल रहा है और पैसे भी समय पर दिए जा रहे है गुरदीप दुबे ने कहा यदि सरकार प्रदेश की स्थिति नहीं सुधरती है तो प्रदेश की जनता सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता