भोरंज के बलोखर क्षेत्र में भैंस ने दिया दो मुँह व आठ टाँगों वाले कटड़े को जन्म।

भोरंज के बलोखर क्षेत्र में भैंस ने दिया दो मुँह व आठ टाँगों वाले कटड़े को जन्म।

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

    विकास खण्ड भोरंज के पट्टा-बलोखर क्षेत्र में पशुपालक विक्रम कुमार की भैंस ने 2 मुँहों व आठ टाँगों वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है। पशुपालक विक्रम कुमार ने बताया कि भैंस का स्वास्थ्य थोड़ा ढीला होने की स्थिति पर उन्होंने स्थानीय पशु चिकित्सा संस्थान पर संपर्क किया। पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचे कर बच्चे की स्थिति को देखा व जब इसे सामान्य जन्म दिलाने की कोशिश की परंतु जब यह संभव नहीं हो पाया तो पशुपालन विभाग की टीम ने तुरंत भैंस को प्राथमिक उपचार देकर इसका ऑपरेशन करने का निर्णय किया। 



पशु चिकित्सालय डेरा-परोल में कार्यरत डॉ० पंकज शर्मा व उनकी टीम ने इस जटिल कार्य को करीब एक से डेढ़ घण्टे में ही सुलझाते हुए भैंस के गर्भ से दो मुँह व आठ टाँगों वाले अद्धभुत बच्चे को निकाला जो कि मृत अवस्था में था। जानकारी देते हुए उप-मण्डलीय पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि यह भैंस के गर्भ में निर्मित दो बच्चों के विभिन्न शरीर हैं जो कि एक समय बाद आपस में जुड़ गए हैं व ऐसी स्थिति को मेडिकल टर्म में कॉन्जोइनेड ट्विन्स के नाम से जाना जाता है। सामान्यतः इस प्रकार के बहुत कम मामले देखने को मिलते हैं जिसकी करीबन औसत हम 1000:1 भी मान सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि पशुपालक व विभागीय कर्मचारियों की सूझबूझ से भैंस को आसानी से बचा लिया गया है। डॉ० सुनील शर्मा ने सभी पशुपालकों से यह भी अपील की है कि यदि ऐसी कोई भी स्थिति किसी भी पशुपालक को देखने को मिलती है जिसमें उन्हें लगे कि यह पशु की पप्राकृतिक प्रवृति से भिन्न है तो ऐसी स्थिति में प्रत्येक पशुपालक साथी को नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान में तुरन्त संपर्क करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता