राजकीय उच्च पाठशाला चुरढ़ में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक एवं शिक्षा संवाद का आयोजन
राजकीय उच्च पाठशाला चुरढ़ में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक एवं शिक्षा संवाद का आयोजन
बैठक में अपार आई डी से सभी को करवाया अवगत
गत दिवस उपमंडल सुंदरनगर के राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला चुरढ़ जिला मंडी में विद्यालय प्रबंध समिति, समस्त अभिभावक और शिक्षकों के बीच अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 40 अभिभावक, विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और पाठशाला के सारे अध्यापक वर्ग और गैर अध्यापक वर्ग ने हिस्सा लिया।
इस बैठक के दौरान ही शिक्षा सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार , माननीय श्री राकेश कंवर द्वारा लॉन्च किए गए अभ्यास हिमाचल और अपार id से भी सभी को अवगत करवाया गया
यह अभ्यास हिमाचल के पाठशाला प्रभारी श्री राज कुमार व अध्यापकों ने अभिभावकों का स्विफ्टचैट के माध्यम से पंजीकरण किया और इस के महत्व और उनकी जिम्मेवारी के बारे में जागरूक किया ।
बाद में स्कूल शिक्षा संवाद में सभी ने बच्चों के लर्निंग आउटकम , नशा मुक्त भारत , अभियान , मोबाइल फोन उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की ।
इस बैठक में राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला churadh के मुख्य अध्यापक हंस राज मल्होत्रा , राजकुमार जगदीश कुमार, अमर सिंह सुनीता कुमारी रंजना कौंडल सुश्री दीपा कुमारी अंजना , डिंपल कुमार रमेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment