मुकेश बन्याल बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिवजिला अध्यक्ष सुमन भारती ने की नियुक्ति की घोषणा
मुकेश बन्याल बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव
जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने की नियुक्ति की घोषणा
भोरंज। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए मुकेश बन्याल को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश बन्याल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
मुकेश बन्याल ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में वह कांग्रेस की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन को नई मजबूती देने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Comments
Post a Comment