तरुण बन्याल बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने की घोषणा
तरुण बन्याल बने जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने की घोषणा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज, हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से तरुण बन्याल को जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव ( Secretary) नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
अपनी नियुक्ति पर तरुण बन्याल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कांग्रेस की नीतियों एवं सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
तरुण बन्याल ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, वह उनके लिए सम्मान की बात है और वह कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाले समय में पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी की इस नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने तरुण बान्याल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
Post a Comment