राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बोह में नई SMC का गठन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चम्बोह में नई SMC का गठन
चम्बोह, 30 जून। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चम्बोह में आज नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक के दौरान विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत श्री सुशील कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा श्री कमलजीत को उपाध्यक्ष चुना गया।
प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कुमार ने नवगठित समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के हित तथा शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक का समापन सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद किया गया।
Comments
Post a Comment