राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का हुआ पुनर्गठन; प्रवीण कुमार सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का हुआ पुनर्गठन; प्रवीण कुमार सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ में आज स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन हेतु एक आम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक निर्वाचन समिति की अध्यक्षता में बुलाई गई, जिसमें वर्तमान स्कूल प्रबंधन समिति और समस्त आम सभा के अभिभावक वर्ग ने भाग लिया।
बैठक में दिशा-निर्देशों के तहत पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रधान पद के लिए प्रवीण कुमार का नाम श्री शुभेन्द्र कुमार और श्री अनिल कुमार द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिसका अनुमोदन श्री निर्मल सिंह ने किया। दूसरा कोई नाम सामने न आने के कारण प्रवीण कुमार को सर्वसम्मति से (निर्विरोध) स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया।
इसी प्रकार, उप-प्रधान पद के लिए सीमा देवी का नाम प्रस्तावित और श्रीमती रीतू देवी द्वारा अनुमोदित किया गया। कोई अन्य नामांकन न होने के चलते सीमा देवी को भी सर्वसम्मति से उप-प्रधान उपाध्यक्ष चुन लिया गया।
नव-निर्वाचित प्रधान श्री प्रवीण कुमार और उप-प्रधान श्रीमती सीमा देवी ने सभी अभिभावकों और स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्कूल के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Comments
Post a Comment