गांव ढो की बहू डॉ नीरू कौशल ने बढ़ाया हमीरपुर का मान, S C I Global Ranking के शीर्ष 5%वैज्ञानिकों में बनाई जगह।
गांव ढो की बहू डॉ नीरू कौशल ने बढ़ाया हमीरपुर का मान, S C I Global Ranking के शीर्ष 5%वैज्ञानिकों में बनाई जगह।
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज उपमंडल के गांव ढो की बहू डॉ. नीरू कौशल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. कौशल, जो पिछले 11 वर्षों से सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) के रूप में कार्यरत हैं, को SCI Global Ranking में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हाल ही में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए "बेस्ट वूमेन साइंटिस्ट अवॉर्ड" से भी सम्मानित किया गया है।
डॉ. नीरू कौशल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हमीरपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु एवं मार्गदर्शक प्रो. हर्ष नैयर, अपने पिता श्री सतीश कुमार, परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों तथा अपने पति संदीप कतना व अपने ससुर श्री देश राज कतना और सास श्रीमती मीना देवी को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर सहयोग, प्रेरणा और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. कौशल लंबे समय से विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और उनके शोध कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। उनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छुक छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है।

Comments
Post a Comment