राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा की पूर्व छात्रा महक शर्मा पुत्री सतीश शर्मा का IIT दिल्ली में पीएच.डी. हेतु चयन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा की पूर्व छात्रा महक शर्मा पुत्री सतीश शर्मा का IIT दिल्ली में पीएच.डी. हेतु चयन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) पट्टा के पूर्व छात्रा महक शर्मा का चयन देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में पीएच.डी. कार्यक्रम हेतु चयन हुआ है। इससे पूर्व उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर से अपनी उच्च शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण की थी। आई. आई.टी. दिल्ली देश के अग्रणी शोध संस्थानों में से एक है तथा विभिन्न विषयों में उन्नत शोध कार्यक्रम संचालित करता है। 
यह उपलब्धि विद्यालय, क्षेत्र एवं समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी इस सफलता ने यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से उच्चतम शैक्षणिक लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य तेज सिंह ने बताया कि महक शर्मा विद्यालय में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी थी,विद्यालय परिवार, विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता