संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सहभागित

संविधान हत्या दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सहभागित
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
आज आपातकाल के काले अध्याय के 51 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भोरंज मंडल खास महिला मोर्चा द्वारा भोरंज विधानसभा क्षेत्र में "संविधान हत्या दिवस" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों पर हुए प्रहार को याद करते हुए उन संघर्षों और बलिदानों को नमन किया गया, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजना कुमारी ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। इस दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है तथा आने वाली पीढ़ियों को भी इस ऐतिहासिक घटना से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता सदैव बनी रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती तथा संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता