युवाओं के प्रयासों से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पंचायत प्रधान मान चंद कालिया ने किया उद्घाटन

युवाओं के प्रयासों से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पंचायत प्रधान मान चंद कालिया ने किया उद्घाटन

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज उपमंडल में युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर टिक्करी मिन्हासा पंचायत के प्रधान मान चंद कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विधिवत टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि मान चंद कालिया ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं सभी युवाओं की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति के सदस्य रोहित सोनी चिंकी, मोहित ठाकुर,रोहित कुमार, शम्मी कांत ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता