भरेड़ी और जाहू में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
भरेड़ी और जाहू में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की तरफ से विकास खंड भोरंज के भरेड़ी और जाहू में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हमीरपुर हिमाचल प्रदेश द्वारा भेजे गए ग्रुप (साहिल म्यूजिकल ग्रुप कांगू)के कलाकारों ने लोगों को गीत संगीत एवं नाटक के माध्यम से नशे के बारे में जागरूक किया । ग्रुप के कलाकार विक्की बड़ोगा रिशु ठाकुर ,उपमा ठाकुर,रमेश,अमर सिंह,सुनील कुमार,अजय कुमार एवं मनोहर लाल ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां दीं।
Comments
Post a Comment