राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरवाड़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय जख्योल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जख्योल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोखर के 151 विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राम चंद्र पठानिया चेयरमैन कांगड़ा कोऑपरेटिव एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक धर्मशाला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अरुण सरीन, शिखा सरीन प्रबंध निदेशक सेवन स्टार इंटरनेशन स्कूल भोटा,कुलदीप सिंह गुलेरिया निदेशक सेवन स्टार इंटरनेशन स्कूल भोटा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मुख्य अतिथि ने पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के महत्व को समझने और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विशेष अतिथि अरुण सरीन ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा के प्रति रुचि और बढ़ेगी।इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरवाड़ के प्रधानाचार्य शिशुपाल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोखर के इंचार्ज किरण कुमारी
समारोह में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment