राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज (स्थित भकरेडी) में मनाया नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता दिवस समारोह ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज (स्थित भकरेडी) में मनाया नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता दिवस समारोह ।
आज दिनांक 22.06.2026 को श्री बलदेव सिंह चन्देल तहसील कल्याण अधिकारी भोरंज जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोरंज में मनाया नशा मुक्त भारत के अन्तर्गत जागरूकता दिवस समारोह । इस मौके पर संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विधार्थियों / युवाओं को नशे से दूर रहने एवं मादक पद्धार्थों जैसे शराव, तम्बाकू, गुटका, खैनी, चिटटा आदि से होने वाले नुकसान और इस के प्रयोग से क्या रोग हो सकते है के वारे में विस्तार पूर्वक वताया गया। तथा इस सम्बन्ध में प्रचार एवं जागरूकता करने वारे भी युवाओं को निर्देशित / प्रोत्साहित किया गया। तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा समारोह के दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विधार्थियों / युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान की प्रतिज्ञा (शपथ) भी दिलाई गई । तथा इसे अपने बास्तविक जीवन में भी अनुशरण करने को भी को भी कहा गया। उक्त अवसर पर सस्थान में कार्यरत बरिष्ठ अनुदेशक श्री सजीव घीमान द्वारा भी उक्त विषय पर बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी भोरंज श्री बलदेव सिंह चन्देल द्वारा संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को नशा निवारण से सम्बध में विभाग द्वारा मुर्दित किये गये पम्पलैट भी बांटे। इस अवसर पर संस्थान में कार्यरत कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment