अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जलाहू शिव मंदिर में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान सहित भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जलाहू शिव मंदिर में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान सहित भाजपा पदाधिकारियों ने की सहभागिता
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोरंज भाजपा मंडल द्वारा जलाहू स्थित पावन शिव मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भोरंज डॉ. अनिल धीमान सहित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं निरोगी भारत का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व में अपनी पहचान स्थापित की है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है तथा आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना रहे हैं।
पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान , मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर , वरिष्ठ प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक देव राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री, मंडल महामंत्री परवीन कुमार, पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती अंजना ठाकुर जी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अच्युत शर्मा जी, युवक मंडल दियारड़ी अध्यक्ष श्री संजय धीमान जी, मंडल मीडिया प्रभारी संजय जी, जिला महिला मोर्चा महामंत्री मंजू विजय, मंजू कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जैमल सिंह जी, पूर्व प्रधान रोहीं श्रीमती रंजना शर्मा जी, उपप्रधान रोहीं श्री राजेश शर्मा जी, मंदिर प्रधान श्री रणजीत सिंह जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत, सशक्त भारत एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।
Comments
Post a Comment