जख्योल पंचायत के विभिन्न गांवों में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने किया पौधारोपण, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को दिया बढ़ावा

जख्योल पंचायत के विभिन्न गांवों में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने किया पौधारोपण, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को दिया बढ़ावा

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक भोरंज डॉ. अनिल धीमान  ने जख्योल पंचायत के लोहारवीं, जख्योल, रामेड़ा एवं कोहालवीं गांवों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का एक अद्भुत संगम है, जो समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने के लिए सभी को वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। पौधे केवल लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस उपलक्ष्य पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष जैमल ठाकुर , मंडल भाजपा प्रवक्ता मदन कौशल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा  अंजना ठाकुर, जख्योल पंचायत के प्रधान नेक लाल , उपप्रधान  रमेश शर्मा , रोहिं पंचायत के उपप्रधान  योगराज शर्मा , ग्राम केंद्र अध्यक्ष  राज कुमार शर्मा  तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता