योग दिवस पर ठंडे मीठे जल की छबील एवं खीर भंडारे का सफल आयोजन
योग दिवस पर ठंडे मीठे जल की छबील एवं खीर भंडारे का सफल आयोजन
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर युवा कला मंडल भ्याड़ एवं सहयोगी Aastha आस्था समूह द्वारा आयोजित योग शिविर, ठंडे मीठे जल की छबील एवं खीर भंडारे का कार्यक्रम बहुत ही सुंदर और सफल रहा।
क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, योग के महत्व और स्वस्थ जीवन के गुर सीखे तथा छबील और खीर भंडारे का आनंद लिया।
हम हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं पतंजलि योग पीठ से पधारे श्री लक्ष्मी दत्त शर्मा जी एवं श्री गांधी राम जी का, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर हमें योग के माध्यम से स्वास्थ्य का मार्ग दिखाया।
साथ ही कार्यक्रम में शामिल हुईं सभी माताओं, बहनों, बच्चों, बुजुर्गों एवं युवा साथियों का भी हार्दिक आभार, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।
Comments
Post a Comment