बाहनवी में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।
बाहनवी में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।
दिनांक 08 जून 2026 को ग्राम पँचायत बाहनवी के मुख्य बाहनवी चौक पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय युवाओं द्वारा आयोजित किये गए इस रक्तदान शिविर में 53 रक्त इकाईयां डॉ० राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से आई टीम ने एकत्रित की। रक्तदान शिविर में स्थानीय बाहनवी गाँव से सेवानिवृत्त अध्यापक मदन लाल जी ने बतौर मुख्यातिथि, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने विशिष्ट अथिति, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक सतीश चन्द शर्मा, रिंकू जरयाल व स्थानीय युवाओं ने बतौर कार्यक्रम प्रबन्धक भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान वृद्ध मुख्यातिथि मदनलाल जी ने बताया कि इस प्रकार का आज तक यह पहला ही शिविर क्षेत्र में युवाओं द्वारा आयोजित किया गया है जो कि भावी पीढ़ियों के लिए आने वाले समय में प्रेरणास्त्रोत बनेगा। विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक उमेश शर्मा ने कहा कि वैसे तो मुख्य बाजारों व प्रसिद्ध स्थानों पर ऐसे काफ़ी शिविर NGO या अन्य माध्यमों द्वारा समय समय पर आयोजित होते रहते हैं परंतु ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से रक्तदान की लौ आम जन मानस में बहुत भीतर तक पहुंचती है।
कार्यक्रम प्रबंधक एवं ग्राम पंचायत बाहनवी के नवनिर्वाचित प्रधान अच्युत शर्मा ने मीडिया को जानकारी के दौरान बताया कि इस शिविर में 7 महिलाओं व 23 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया है, इसके अलावा अच्युत शर्मा स्वयं व आकाश मौदगिल दो ऐसे रक्तदाता इस शिविर में रक्तदान हेतु मौजूद रहे जो कि 20 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन हेतू क्षेत्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बहुत उत्साह दिखा कर सहभागिता सुनिश्चित की है जिसके परिणाम स्वरूप हर 6 महीने में क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।
रक्तदान शिविर के आयोजन दौरान भलवानी-बड़ेहर पँचायत से नवनिर्वाचित पँचायत समिति सदस्य वेदप्रकाश, बाहनवी पँचायत से नवनिर्वाचित उपप्रधान कमलजीत,रिंकू जरयाल, दिनेश शर्मा, क्लर्क रोहित शर्मा, विशाल कुमार, अनीश, तरूण, तुषार, शुभम, सूर्याश आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment