केंद्र ने पैंशन नियमित पैंशनरों के खातों में भेजने हेतु बैंक अथवा डाकघर खाते की आधार सीडिंग की अनिवार्य : बलदेव चंदेल

सामाजिक सुरक्षा पैंशनधारक खाते को आधार से सीडिंग करवाए

केंद्र ने पैंशन नियमित पैंशनरों के खातों में भेजने हेतु बैंक अथवा डाकघर खाते की आधार सीडिंग की अनिवार्य : बलदेव चंदेल
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

कल्याण अधिकारी भोरंज बलदेव चंदेल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पैंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पैंशन प्राप्त कर रहे सभी लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने अभी तक अपना बैंक खाता या डाकघर का खाता आधार से लिंक नहीं करवाया है तो वे इसे अतिशीघ्र आधार से लिंक करवा लें।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को नियमित रूप से पैंशनरों के खातों में भेजने हेतु बैंक अथवा डाकघर खाते की आधार सीडिंग अनिवार्य कर दी है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अब पैंशन का भुगतान आधार पेमैंट ब्रिज सिस्टम के माध्यम से ही किया जाएगा, इसलिए सभी पैंशनधारक अपने बैंक या डाकघर खाते की आधार सीडिंग प्राथमिकता के आधार पर करवा दें, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ समय पर प्राप्त होता रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता