पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने बूथ नंबर 70 पर सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने बूथ नंबर 70 पर सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी ने आज बूथ नंबर 70 (धमरोल-3) पर कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
इस विशेष अवसर पर कमलेश कुमारी और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया गया बलिदान हमेशा भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत बूथ परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि अपनी माता जी के सम्मान में उनकी देखरेख का संकल्प भी लें।
संगठन की मजबूती के लिए डिजिटल प्रशिक्षण
इसके साथ ही, भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व आधुनिक बनाने के उद्देश्य से बूथ पर 'डिजिटल प्रशिक्षण अभियान' भी चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से जनता तक पहुंचाने के गुर सिखाए गए।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम केंद्र अध्यक्ष वीरेंद्र,बूथ अध्यक्ष बलवंत , कुलदीप, मोजी राम, वार्ड मेंबर लखा सिंह,योगराज शर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता