सीपीयू हमीरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 6 को
सीपीयू हमीरपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 6 को
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
हमीरपुर। करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय हमीरपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य को बढावा देने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 6 जून को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर करियर प्वॉइंट विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में एलाइड हेल्थ केयर माइक्रोबायोलॉजी विभाग के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी तथा ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनरल मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी तथा यूरोलॉजी से संबंधित स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियो के लिए ईसीजी, पीएफटी यानी फेफड़ो की कार्यक्षमता जांच, बीएमडी यानी हड्डियो की घनत्व जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा बीएमआई जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाए भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाए ं उपलब्ध कराना, विभिन्न रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियो का पता शुरुआती चरण में लगाया जा सकता है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और सफल बनता है। वीनस फाउंडेशन और पारस हॉस्पिटल के प्रतिनिधियो ने क्षेत्र के नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Comments
Post a Comment