लुदर–सुलगवान–लगमन्वी सड़क 26 जून से 2 जुलाई तक रहेगी बंद

लुदर–सुलगवान–लगमन्वी सड़क 26 जून से 2 जुलाई तक रहेगी बंद
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
उपमण्डल अधिकारी (ना०) भोरंज ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्ग लुदर–सुलगवान–लगमन्वी सड़क पर विभिन्न स्थानों पर पेविंग क्रशर एवं सड़क उन्नयन संबंधी कार्य किए जाने हैं। जनहित एवं सड़क निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए उक्त सड़क को 26 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात को मनोह से लगमन्वी तथा हमीरपुर से जाहू व लगमन्वी शिव मंदिर से याद सड़क मार्ग की ओर परिवर्तित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क बंद होने संबंधी सभी आवश्यक सूचना एवं संकेतक बोर्ड सड़क के दोनों ओर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपमण्डल अधिकारी ने विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि आपातकालीन वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दी जाए तथा निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य जनहित में किया जा रहा है। अतः यात्री एवं वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता