भोरंज उपमंडल में लुद्दर–सुलगवान वाया लगमनवीं सड़क 25 जून तक रहेगी बंद
भोरंज उपमंडल में लुद्दर–सुलगवान वाया लगमनवीं सड़क 25 जून तक रहेगी बंद
उपमंडल अधिकारी (ना.) भोरंज द्वारा जारी आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग उप-मंडल भोरंज की संस्तुति पर लुद्दर–सुलगवान वाया लगमनवीं सड़क पर मरम्मत एवं सुधार कार्य किए जाने हैं। कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए उक्त सड़क को 03 जून 2026 से 25 जून 2026 तक यातायात हेतु बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। सड़क बंद रहने की अवधि के दौरान वाहनों का आवागमन मनोह से लगमनवीं, हमीरपुर से जाहू वाया लुद्दर महादेव तथा लगमनवीं शिव मंदिर से चाव सड़क मार्ग के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए तथा आपातकालीन वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। विभाग को निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों एवं वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। प्रशासनिक आवश्यकता अथवा शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में इस अनुमति को किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है।
Comments
Post a Comment