एससी आयोग ने भोरंज बुहला में रास्ते के विवाद को 15 दिन में सुलझाने के दिए निर्देश


एससी आयोग ने भोरंज बुहला में रास्ते के विवाद को 15 दिन में सुलझाने के दिए निर्देश
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 
भोरंज 23 जून। राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उपमंडल मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र भोरंज बुहला में रास्ते से संबंधित एक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार शाम को आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जमवाल ने भोरंज स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में इस मुद्दे से संबंधित लोगों से विस्तृत चर्चा की।
 इसके बाद आयोग के अध्यक्ष ने इस विवाद को 15 दिन के भीतर आपसी सहमति से सुलझाने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, एएसपी लालमन शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता