GST सुधार ने आम आदमी और छोटे व्यापारियों की राहत बढ़ाई- डॉ. ऋतिक शर्मा

  GST सुधार ने आम आदमी और छोटे व्यापारियों की राहत बढ़ाई- डॉ. ऋतिक शर्मा


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

आज से पूरे देश में लागू हुआ GST 2.0 सिर्फ़ एक टैक्स सुधार नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सीधी राहत पहुँचाने वाला कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कर ढांचे को सरल और जनहितैषी बनाया गया है। डॉ. ऋतिक शर्मा प्रांत अध्यक्ष अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन , ने भी इस बदलाव का अनुभव किया और कहा कि यह आम आदमी की जेब में असली राहत लाएगा। प्रधानमंत्री जी ने यह स्पष्ट करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल अर्थव्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि हर भारतीय के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाना है।” अब 5%, 12%, 18% और 28% जैसे उलझाऊ स्लैब खत्म होकर केवल दो रह गए हैं—5% और 18%। वहीं सिगरेट, पान मसाला, शराब और विलासिता की वस्तुओं पर 40% टैक्स लगाया गया है। इसका साफ़ संदेश है कि आम आदमी की ज़रूरतें सस्ती होंगी और हानिकारक वस्तुएँ महंगी।


इस फैसले का असर सीधे हर घर तक पहुँचेगा। साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोज़ाना इस्तेमाल की चीज़ें अब 5% पर मिलेंगी। आटा, दालें, घी, मक्खन, पनीर, दूध उत्पाद और पैकेज्ड खाद्य सामग्री भी सस्ती हो गई हैं। बच्चों की कॉपियाँ, किताबें और स्टेशनरी पर भी बोझ घटा है। इसका मतलब है कि रसोई का खर्च हल्का होगा, बच्चों की पढ़ाई आसान होगी और घर की जेब में बचत होगी। यही असली राहत है जिसका इंतज़ार हर परिवार कर रहा था

छोटे व्यापारियों और उद्योगों को भी अब बड़ी राहत मिलेगी। जटिल नियमों की जगह सरल ढांचा मिलने से कारोबार आसान होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और नए रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। MSME क्षेत्र, जो भारत की रीढ़ है, इस फैसले से मजबूती पाएगा।


विपक्ष की राजनीति पर करारा जवाब

जहाँ मोदी सरकार जनता के हित में आगे बढ़ रही है, वहीं विपक्ष ने इस सुधार को शुरू से ही गुमराह करने और रोकने की कोशिश की। कभी इसे “जनविरोधी” कहकर प्रचारित किया गया, तो कभी अफ़वाहें फैलाई गईं। लेकिन सच्चाई यही है कि आज वही GST आम आदमी की जेब को राहत दे रहा है और छोटे व्यापारियों के लिए सहूलियत साबित हो रहा है। विपक्ष नकारात्मक राजनीति में उलझा रहा, जबकि मोदी सरकार ने जनता की ज़रूरत को प्राथमिकता दी और साहसिक फैसला लिया।

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि भारत की ताक़त केवल बड़े उद्योगों में नहीं, बल्कि गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवार की खुशहाली में बसती है। यह सुधार इतिहास में उस स्वर्णिम पन्ने की तरह दर्ज होगा, जिसने आम आदमी के जीवन को आसान और सस्ता बनाया

डॉ. ऋतिक ने इस फैसले का दिल से स्वागत कया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट किया। यह कदम वास्तव में जनता के जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाने की दिशा में उठाया गया साहसी निर्णय है।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता