राजकीय अध्यापक संघ की भोरंज में हुई बैठक

 राजकीय अध्यापक संघ की भोरंज में हुई बैठक 


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल में हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के ब्लॉक भोरंज इकाई की आज यहाँ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने की। इस बैठक में बतौर विशेष अतिथि के रूप में संघ के राज्य महासचिव संजीव ठाकुर ने शिरकत की।

बैठक के दौरान, राज्य में चल रहे प्राकृतिक कहर और आपदा की विकट परिस्थितियों पर गहन चर्चा हुई। संघ के सदस्यों ने इस संकट से निपटने में सरकार के प्रयासों पर एकजुटता से समर्थन व्यक्त किया।



ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि, "आपदा की इस विषम परिस्थिति में हमारा संघ सरकार की हर संभव मदद करेगा। शिक्षक समुदाय आपदा पीड़ितों की सेवा और सहायता के लिए पूरी तरह से तत्पर है। हमारा संघ इस कठिन घड़ी में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।"

उन्होंने आगे कहा कि संघ के सदस्य राहत एवं बचाव कार्यों में स्वेच्छा से सहयोग देने के लिए तैयार हैं और प्रशासन को हर आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि ब्लॉक के सभी संघ सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में राहत सामग्री एकत्रित करने एवं पीड़ितों तक सहायता पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर राज्य महासचिव संजीव ठाकुर, जिला अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश ठाकुर व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता