पटवार वृतों व कानूनगो कार्यालयों में इंटरनेट सुविधा की माँग

 पटवार वृतों व कानूनगो कार्यालयों में इंटरनेट सुविधा की माँग


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज, हमीरपुर।

उपमंडल भोरंज के पटवारियों और कानूनगों ने मिलकर एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा के माध्यम से उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार राजस्व संबंधी कार्य जैसे जमाबंदी, राहत प्रकरण, रोजनामचा और कारगुजारी अब ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट आवश्यक है, लेकिन उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले किसी भी पटवार वृत और क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर कई बार उपायुक्त के माध्यम से सरकार से इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है, लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया है। इंटरनेट सुविधा के अभाव में राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है और कर्मचारियों को निजी खर्च पर इंटरनेट का प्रबंध करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे अक्टूबर माह से ऑनलाइन कार्य करना बंद कर देंगे। उन्होंने उपायुक्त से समस्या का त्वरित समाधान करने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपने के मौके पर कमलदेव, सपना कुमारी, अजय कुमार, सुजाता शर्मा, अंकुश शर्मा, सूरज जुबलानी, वासुदेव शर्मा, विवेक कुमार, पुष्पलता, रवी दास, अरुण कुमार, टीना कुमारी, निर्मल सोनी, ज्ञान चंद, अमनदीप, आशीष, तेज कुमार और अश्वनी कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता