अनिल धीमान की याचिका पर भाजपा को हाईकोर्ट फैसले की उम्मीद

 अनिल धीमान की याचिका पर भाजपा को हाईकोर्ट फैसले की उम्मीद


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज, 10 सितंबर : भाजपा भोरंज मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महामंत्री अजय शर्मा, प्रवीण चंदेल, प्रवक्ता मदन कौशल और मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर ने बुधवार को संयुक्त प्रेस बयान जारी कर विधायक सुरेश कुमार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक अनिल धीमान ने पहले ही चुनाव याचिका दायर की थी, लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस विधायक की याचिका उनकी खामियों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार धीमान ईवीएम में 68 वोटों से जीते थे, लेकिन सैनिकों के मतों की गिनती न होने से नतीजा पलट गया। वहीं, पिछले तीन वर्षों में कोई शिलान्यास या उद्घाटन नहीं हुआ। जाहू को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का वादा भी अधूरा पड़ा है और न ही कोई बड़ी कंपनी यहां आई। उनका कहना है कि विधायक को भोरंज से अधिक मुख्यमंत्री के साथ देखा जाता है। रोजगार मेले को रोकना, महिलाओं को 1500 रुपए योजना से वंचित रखना और डेबोर्डिंग स्कूल का अधूरा निर्माण उनकी नाकामी है। आपदा के समय उत्सव मनाना भी असंवेदनशीलता को दर्शाता है। भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि हाईकोर्ट का फैसला पूर्व विधायक अनिल धीमान के पक्ष में आएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता