मन्वी गांव के टियाला पर लगेगा टीन शेड

 मन्वी गांव के टियाला पर लगेगा टीन शेड


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 भोरंज उपमंडल के गांव मन्वी के युवक मंडल के सदस्य विधायक सुरेश कुमार के निवास पर मिले। युवक मंडल के सदस्यों ने विधायक सुरेश कुमार के समक्ष मन्वी गांव के टियाला पर शेड बनाने की मांग और अन्य समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने टियाला पर शेड डालने की मांग का मंजूर कर लिया और टीन के शेड को डालने के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा मौके पर ही कर दी।

इसके साथ ही विधायक सुरेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को मन्वी गांव में टियाला पर टीन शैड डालने के लिए आदेश भी जारी कर दिए। मन्वीं युवक मंडल के सदस्यों प्रधान विपिन कुमार, उप प्रधान सुनील कुमार, सचिव सचिन कुमार, केशव कुमार, अशोक कुमार, सोनू शर्मा, कमल कुमार ने बताया की मन्वी गांव के टियाला पर हर साल रामलीला, माता का जागरण व गांव में होने वाले अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन

किया जाता है। इन सब बातों से विधायक को अवगत करवाया और विधायक ने एकदम टियाला पर टीन का शेड डालने की बात को मान लिया विधायक के द्वारा टियाला पर टीन का शैड व सौन्दयकरण के लिए धन उपलब्ध करवाने पर युवक मंडल मन्वी के सदस्यों के द्वारा विधायक सुरेश कुमार का अभार भी प्रकट किया। इसके अतिरिक्त विधायक के द्वारा शुक्रवार सुबह ही अपने निवास स्थान पर अन्य लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही कई समस्याओं का निपटारा भी कर दिया और कुछ समस्याओं के निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से स आदेश देते हुए भी नजर आए।

विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि युवक मंडल मन्वी के सदस्यों के बे द्वारा मन्वी गांव के टियाले पर टीन का वि शेड डालने की मांग पर तीन लाख क रुपए दिए गए व विभाग के प्र अधिकारियों को अतिशीघ्र शेड का नि कार्य शुरू करने के आदेश भी जारी में किए है।। उन्होंने बताया कि मन्वी गांव क के टियाले पर टीन शेड के अतिरिक्त वहां का सौंदर्याकरण भी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता