गरीब दास फाउंडेशन ने बीमार युवा की मदद की

 गरीब दास फाउंडेशन ने बीमार युवा की मदद की



भोरंज (हमीरपुर): मानवीय सहयोग की पहल करते हुए गरीब दास फाउंडेशन के चेयरमैन श्री देव राज ने भोरंज तहसील की हनोह पंचायत के अंतर्गत आने वाले फकडुई गाँव के निवासी गौरव कुमार से मुलाकात की। गौरव कुमार, जो कि श्री अभय राम के पुत्र हैं, गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। दोनों किडनी फेल होने के कारण वे इस समय नियमित डायलिसिस पर निर्भर हैं।



हाल ही में, गौरव की तबीयत और बिगड़ गई जब वह गिरकर चोटिल हो गए। उनके पैरों में चोट लगने के कारण वे इस समय बिस्तर पर पड़े हुए हैं। आर्थिक परेशानियों के बीच उनका परिवार बड़ी मुश्किल स्थिति से गुजर रहा है।

मुलाकात के दौरान श्री देव राज ने गौरव और उसके परिवार के हालचाल पूछे और उन्हें ₹5000 की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहना है और इस प्रकार की मदद समाज में मानव सेवा की भावना को मजबूती देती है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन राजिंदर (बी.डी.सी. चेयरमैन) और सुमेश भी मौजूद रहे। उन्होंने भी परिवार को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता