पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सादा जीवन उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे :- कमलेश कुमारी

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सादा जीवन उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे :- कमलेश कुमारी

Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 


भोरंज विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने बूथ नंबर 54 भोरंज-2 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि 'अंत्योदय' के उपासक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पूरा जीवन राष्ट्रीय एकात्मता और समाज के हर वर्ग की उन्नति के लिए समर्पित रहा।

उनका 'एकात्म मानव दर्शन' सांस्कृतिक विकास और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीबों, वंचितों व शोषितों की सेवा के लिए हम सभी को अथाह प्रेरणा देता है। 

साथ ही उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गांव बस्सी के शिव मंदिर में सफाई अभियान व पौधारोपण भी किया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेश भर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान आदि अनेक सेवा प्रकल्प चलाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष प्रकाश चंद, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ध्यानन सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी संजय ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत भोरंज पूजा ठाकुर, शालिग्राम, रोशन लाल, सुनील ठाकुर, मदन ठाकुर अनीता ठाकुर, रजत, बलवंत ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता