गरीब दास फाउंडेशन ने की जरूरतमंद व्यक्ति की मदद

 गरीब दास फाउंडेशन ने की जरूरतमंद व्यक्ति की मदद


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत हनोह, गाँव फकुरुही में गरीब दास फाउंडेशन ने अपनी सामाजिक सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक सराहनीय पहल की। फाउंडेशन के अध्यक्ष देव राज ने समाज के जरूरतमंद व्यक्ति मनोज कुमार (पुत्र स्व. श्री मंसा राम), जो लंबे समय से स्नायु संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं, को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर देव राज ने 5,000 रुपये की सहायता राशि भेंट की ताकि उनके उपचार एवं चिकित्सकीय जरूरतों को पूरा किया जा सके।

अपने संबोधन में देव राज ने बताया कि गरीब दास फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरुरतमंद वर्गों को सहायता पहुँचाना है। फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आपदा की घड़ी में भी जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देता आया है। उन्होंने कहा कि “जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही फाउंडेशन का सबसे बड़ा लक्ष्य और उपलब्धि है।”

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सेवानिवृत्त कैप्टन एवं बी.डी.सी. चेयरमैन श्री राजिंदर ने कहा कि “गरीब दास फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज में सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत करता है। जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाना वास्तव में सबसे बड़ा धर्म है।”

फाउंडेशन से जुड़े अन्य सदस्यों ने भी आश्वासन दिया कि भविष्य में गरीब, बेसहारा और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए और अधिक योजनाएँ लागू की जाएंगी। गरीब दास फाउंडेशन लगातार विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को राहत और सहयोग प्रदान करता आ रहा है और आगे भी यही सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता