जीएसटी में कटौती से देशवासियों को मिली बड़ी राहत :- डॉक्टर सीमा ठाकुर
जीएसटी में कटौती से देशवासियों को मिली बड़ी राहत :- डॉक्टर सीमा ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज़ादी के बाद टैक्स कटौती में यह सबसे बड़ा एवं सराहनीय क़दम है यह शब्द प्रदेश प्रवक्ता भाजपा डॉक्टर सीमा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शिमला में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि GST रिफॉर्म करना एक ऐतिहासिक निर्णय है और यह फैसला आम जनता को 22 सितंबर से सीधी राहत देने वाला है यह बदलाव देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयो तक पहुँचाएगा
शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डाक्टर सीमा ने बताया कि
जीएसटी में कटौती से शिक्षा सामग्री, रोज़मर्रा की वस्तुएँ, दवाइयाँ, किसानों के उपकरण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और निर्माण सामग्री सब कुछ पहले से सस्ता हो जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता डॉ सीमा ने कहा कि इसका विद्यार्थियों को सबसे अधिक लाभ होगा। अब कॉपियां, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, मानचित्र और ग्लोब पूरी तरह जीएसटी मुक्त हैं। वहीं, ज्यामिति बॉक्स और कलर बॉक्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
ठाकुर ने बताया GST में बदलाव से आम जनता के जीवन में भी बहुत परिवर्तन आएगा अब पनीर, यूएचटी दूध, पराठा, रोटी, खाखरा और पिज़्ज़ा ब्रेड पूरी तरह जीएसटी मुक्त हो गए हैं।वहीं, मक्खन, घी, सूखे मेवे और पनीर पर टैक्स 12% से घटकर 5% रह गया है।
इसके अलावा, चॉकलेट, बिस्कुट, नमकीन, पास्ता, अचार, फल का रस और कॉफी जैसी वस्तुओं पर पहले 18% जीएसटी लगता था, लेकिन अब यह सिर्फ 5% रहेगा इसके साथ साथ साबुन, टूथपेस्ट, शैम्पू, हेयर ऑयल और शेविंग क्रीम जैसे ज़रूरी सामान पर जीएसटी 18% से घटकर 5% कर दिया गया है।इसी तरह बेबी डायपर, सिलाई मशीन, मोमबत्तियाँ, माचिस और रसोई के बर्तन अब केवल 5% टैक्स श्रेणी में आ गए हैं।
उन्होंने बताया कि कैंसर और दुर्लभ रोगों की दवाइयाँ अब पूरी तरह करमुक्त (0%) होंगी।
आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाएँ, मेडिकल ऑक्सीजन, थर्मामीटर और सर्जिकल उपकरण पर जीएसटी पहले 12–18% था, जिसे घटाकर अब सिर्फ 5% कर दिया गया है।
किसानों को लेकर जीएसटी परिषद ने बड़ा फैसला लिया है।
अब ट्रैक्टर पर टैक्स 12% से घटकर 5% कर दिया गया है।
ट्रैक्टर टायर, पुर्ज़े और खेती की मशीनरी पर भी जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है।
साथ ही हार्वेस्टर, थ्रेशर, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम, हैंडपंप सब कुछ अब कम दाम पर मिलेगा।
डॉक्टर सीमा ने कहा कि आम उपभोक्ताओं के साथ उद्योग जगत को भी इससे राहत मिलेगी।
पहले 28% टैक्स वाले दोपहिया वाहन, छोटी कारें, ऑटो रिक्शा और बसें अब केवल 18% जीएसटी श्रेणी में आ गए हैं।
साइकिल और उसके पुर्ज़ों पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
इसी तरह टीवी, एसी, मॉनिटर और डिशवॉशर पर भी जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18%, जबकि संगमरमर, ग्रेनाइट और ईंटों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
हस्तशिल्प, मूर्तियाँ, दीपक और बच्चों के खिलौनों को भी 5% श्रेणी में रखा गया है
डॉक्टर सीमा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करती हुए कहा कि GST में कटौती कर के मोदी जी ने एक बार फिरसे यह साबित कर दिया है कि मोदी सरकार का हर कदम गरीब और मध्यम वर्ग की भलाई के लिए अग्रसर है।
डॉक्टर ठाकुर ने कहा ने कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन-कल्याणकारी सोच का परिणाम है। कि आज हर वर्ग – महिला, छात्र, किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे ।

Comments
Post a Comment