नितिन चड्ढा पर संगठन का भरोसा, पंजाब यूनिवर्सिटी के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों की कमान
नितिन चड्ढा पर संगठन का भरोसा, पंजाब यूनिवर्सिटी के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों की कमान
घुमारवीं के युवा नेता को लगातार दूसरी बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर का नाम रोशन
बिलासपुर/घुमारवीं :
बिलासपुर जिले के घुमारवीं से संबंध रखने वाले युवा छात्र नेता और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा को लगातार दूसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों में अहम भूमिका निभाने के बाद अब उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनावों के लिए भी नियुक्त किया गया है। यह आदेश 28 अगस्त 2025 को एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर (टोनी) द्वारा जारी किया गया।
नितिन चड्ढा पहले भी दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और अब लगातार जिम्मेदारी मिलना संगठन के बढ़ते विश्वास और उनकी कार्यक्षमता का स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है।
जिले के लोगों का कहना है कि नितिन चड्ढा ने हमेशा छात्र राजनीति के हर मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता ने न केवल घुमारवीं बल्कि पूरे बिलासपुर का नाम रोशन किया है। स्थानीय स्तर पर भी इसे युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 18 सितम्बर को होंगे और 19 सितम्बर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस प्रतिष्ठित चुनाव में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।


Comments
Post a Comment