भोरंज की रिया धीमान का भारतीय मिलट्री नर्सिंग सर्विसेस में हुआ चयन
भोरंज की रिया धीमान का भारतीय मिलट्री नर्सिंग सर्विसेस में हुआ चयन
Him View - Hamirpur Himachal Pradeshभोरंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त निवासियों के लिए यह एक गौरवमय क्षण है कि ग्राम पंचायत महल के भ्याड गाँव से रिया धीमान पुत्री सेठी धीमान का चयन भारतीय मिलट्री नर्सिंग सर्विसेस (MNS) में हुआ है I ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा वर्ष 2025 के लिए राष्टीय पात्रता सह परीक्षा (नीट) मई 2025 में आयोजित की गयी थी जिसमें से मेरिट के आधार पर रिया धीमान को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित सेना के कमांड हॉस्पिटल में प्रवेश मिला हैI बेटी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि ने आपने माता-पिता से साथ -2 पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। रिया धीमान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी जिला हमीरपुर के समस्त अध्यापकों को दिया है।
जहाँ से उसने सेकेंडरी स्तर की शिक्षा प्राप्त की है। विशेष बात यह भी है कि रिया के पिता पेशे से भौतिकी विज्ञानं के प्रवक्ता हैं और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधानी में सेवारत हैं, जो उसके लिए प्रेरणास्त्रोत हैंI अपनी बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में ख़ुशी का महौल हैI


Comments
Post a Comment