पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में "सेवा पर्व – विकसित भारत" के भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

 पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में "सेवा पर्व – विकसित भारत" के भव्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित  


Him View - Hamirpur Himachal Pradesh 

 गत दिवस पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में "सेवा पर्व – विकसित भारत" के अवसर पर एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा अपने रंगों और कल्पनाशक्ति के माध्यम से विकसित भारत की झलक प्रस्तुत की। 

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास करना, उनमें देशप्रेम और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना था। सभी कक्षाओं के छात्रों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की और अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छता, शिक्षा, तकनीकी उन्नति, हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत जैसे संदेश दिए |

  इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि –"विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना हमारा दायित्व है। चित्रकला केवल कला ही नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारी सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारे युवा मन सेवा, परिश्रम और सृजनशीलता की भावना से ओत-प्रोत होंगे। हम सभी जानते हैं कि भारत का भविष्य उसकी सेवा भावना पर निर्भर करता है।

  सेवा पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने समय, ऊर्जा और ज्ञान का उपयोग समाज की भलाई के लिए करें। चाहे वह किसी गरीब की मदद करना हो, पर्यावरण को सुरक्षित रखना हो, स्वच्छता अभियान में योगदान देना हो या शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना हो—हर छोटी सेवा हमारे राष्ट्र को महान बनाने की ओर एक कदम है।

  हमारा सपना है विकसित भारत का। विकसित भारत वही होगा जहाँ हर नागरिक शिक्षित होगा, स्वस्थ होगा और आत्मनिर्भर होगा। लेकिन यह तभी संभव है जब हम सब मिलकर सेवा की भावना से आगे बढ़ें। यदि हर छात्र, हर नागरिक प्रतिदिन कुछ समय सेवा कार्यों में लगाए, तो निश्चित ही भारत 2047 तक विश्व का सर्वश्रेष्ठ और सबसे विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

  प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

प्रथम स्थान -कु.सिमरन कौर –कक्षा दसवीं- बी, द्वितीय स्थान -कु. आकांक्षा ठाकुर- कक्षा दसवीं- बी, तृतीय स्थान –कु.दिव्यांशी-दसवीं-ए, चतुर्थ स्थान -सृष्टि कक्षा-दसवीं बी और पांचवां स्थान-कु. कोमल –दसवीं बी ने प्राप्त किया

Comments

Popular posts from this blog

भोरंज के भ्याड़ गांव में उत्सव का माहौल: राहुल रावल बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

भोरंज के सौरभ सौरभ ठाकुर ने HAS परीक्षा में चौथा रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

भोरंज भाजपा में उभर रहा नया युवा चेहरा, पुराने दावेदारों की बढ़ सकती है चिंता