नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों के प्रारूप किए साझा
नगर पंचायत भोरंज की मतदाता सूचियों के प्रारूप किए साझा
Him View - Hamirpur Himachal Pradesh
भोरंज 23 सितंबर। नगर पंचायत भोरंज के विभिन्न वार्डों की मतदाता सूचियों के प्रारूप के पूर्वालोकन एवं चर्चा के लिए मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय में एक बैठक आयोजित की गई। एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज में शामिल की गई ग्राम पंचायतों के पूर्व जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि नगर पंचायत भोरंज के विभिन्न वार्डों के मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 8 सितंबर से आरंभ किया गया था, जिसे 17 सितंबर तक पूरा कर लिया गया। मतदाताआंे की मैपिंग के बाद मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार किया गया है। एसडीएम ने इस प्रारूप को पूर्व पंचायत जनप्रतिनिधियों और अन्य प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया, ताकि इसमें व्याप्त को दूर किया जा सके और त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार की जा सके।
एसडीएम ने बताया कि इस प्रारूप में कुछ ऐसे मतदाता छूट गए हैं, जिन्हें नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में नहीं डाला गया है। इस त्रुटि को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा।


Comments
Post a Comment